Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा ने समाज को नफरत और मंहगाई दिया- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती। रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के कैली के निकट स्थित दौलतपुर गांव में चौपाल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज में नफरत और मंहगाई, बेरोजगारी दी है। मंहगाई पर रोक लगाकर युवाओं को नौकरी से जोड़ना है तो भाजपा को परास्त कर सपा की मजबूत सरकार बनानी होगी।

पूर्व के सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में छात्रों को पढने के लिये निःशुल्क लैपटाप दिया किन्तु भाजपा बेरोजगारी दे रही है। भाजपा की सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है। किसान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी सभी परेशान हैं। कहा कि कोरोना संकट काल में जब भाजपा के नेता घरों में दुबक गये थे तो उनके साथ समाजवादियों ने घर-घर जाकर लोगों की मदद किया। सहयोग करना समाजवादी ही जानते हैं।
चौपाल में जितेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों की सपा की सदस्यता लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविन्द सोनकर, मो. सलीम, अयाज अहमद, विवेक शुक्ला पिन्टू, मो. जावेद, शैलेन्द्र दूबे, भोला पाण्डेय, अखिलेश यादव, सुमन पाण्डेय, राजमणि पाण्डेय, कमलेश धर दूबे, उजाला तिवारी, बलवन्त यादव, दिवाकर त्रिपाठी, बलवन्त उपाध्याय, बदरूद्दीन, राजेन्द्र भट्ट, अब्दुल कादिर, राकेश त्रिपाठी, हरिनाथ गौड़, विवेक सिंह, रहमत अली, रामकिशोर गौड़, दुर्गेश गौड़, मन्टू कुमार, अजीत यादव, नियाज अहमद, हरिनाथ गौड़, राम बचन यादव, अखिलेश त्रिपाठी, शैलेष, सौरभ, सुशील, रिकूं के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।