Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

सौ से अधिक लोगो ने थामा सपा का हाथ

बस्ती । अन्य दलों को छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। रविवार को पार्टी जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कार्यालय पर सौ से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह कार्यक्रम वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह की अध्यक्षता में चला।
इस मौके पर रमेश चंद्र, प्रमोद कुमार मौर्य, मनोज कन्नौजिया, हरि गोविद विश्वकर्मा, बरकत अली, चंदी प्रसाद सोनी, रामवृक्ष विश्वकर्मा, रामशब्द चौधरी जुबेर चौधरी, राजन चौहान, राज निषाद, खलील मोहम्मद, बब्लू यादव, चन्द्रेश सोनी, अजय मिश्र, राकेश सिंह, ईश्वर चन्द्र यादव, राजेश मौर्य, राधेश्याम चौधरी, मो. हुसेन, इरफान अली, हरिश्चन्द्र राजभर, मोहित राजभर सहित सौ से अधिक लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है।
सांसद ने जताया आभार,कहा कार्यकर्ताओं के स्नेह के रहेंगे ऋणी यह भी पढ़ें वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश में जुल्म और ज्यादती बढ़ गई है। एक ही आवाज उठ रही है कि सपा की फिर से सरकार बने। भाजपा सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। इनके नेताओं के झूठ से लोग ऊब चुके हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार से लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिडारी, अरविद सोनकर, फूलचंद्र श्रीवास्तव, अनिल यादव, अंशुल यादव, मनीष पांडेय, राम उजागिर गौतम, विवेक शुक्ल आदि मौजूद रहे