Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

ऑल इण्डिया मुशायरा, कवि सम्मेलन 10 को

बस्ती । शुक्रवार 10 दिसम्बर को रूधौली विधानसभा क्षेत्र के जमदाशाही में शाम 7 बजे से ऑल इण्डिया मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुये आयोजक हाजी शहाबुद्दीन खान ने बताया कि मुशायरे के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय हिस्सा लेंगे। मुशायरा और कवि सम्मेलन में आजाद प्रतापगढी, अशद बस्तवी, जौहर कानपुरी, चरन सिंह बसर, विकास बौखल, शबीना अदीम, शबा बलरामपुरी, राना तबस्सुम, शहजादा कलीम, आजाद सुल्तानपुरी, शिव शरन बंधु, हाशिम फिरोजाबादी के साथ ही देश के अनेक प्रमुख शायर, कवि हिस्सा ले रहे हैं। संचालन मशहूर शायर जनाब नदीम फर्रूख द्वारा किया जायेगा।