Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

एपीएन पी जी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव का परिणाम घोषित

बस्ती। बस्ती जनपद के एपीएन पीजी कालेज के छात्र संघ का चुनाव परिणाम आज लगभग 4:30 बजे घोषित कर दिया गया।
जिसमे छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह को 376 वोट प्राप्त हुए वहीं दूसरी तरफ उपविजेता शिवम् श्रीवास्तव को 202 वोट मिला। इसी के साथ आदित्य विक्रम सिंह को अध्यक्ष पद पर विजेता घोषित किया गया।
इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश यादव,महामंत्री मोहम्मद हरीश ,पुस्तकालय मंत्री निखिल भास्कर,कला संकाय से वसुधा चौधरी , वाणिज्य संकाय से देवांश पांडेय और विधि संकाय से शिव सिंह विजेता घोषित किए गए।
कुल लगभग 1100 से अधिक वोट पड़े है।