Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का विस्तार, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष घोषित

बस्ती । कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं प्रदेश सचिव कर्मराज यादव की संस्तुति पर जिला कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के नये पदाधिकारियों की सूची घोषित किया।
यह जानकारी देते हुये पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि शबीहा खातून, सुरेन्द्र मिश्र, गिरजेश पाल, संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी उपाध्यक्ष, सोमनाथ पाण्डेय, राकेश मणि त्रिपाठी, लक्ष्मीकान्त मिश्र, अतीउल्ला सिद्दीकी, अमर बहादुर शुक्ल ‘तप्पे बाबा’ शौकत अली ‘नन्हू’ महासचिव, दयाशंकर चौबे, प्रेमसागर पाठक, राधेरमण मिश्र, प्रकाश गौतम, उमेश पाण्डेय ‘मुन्ना’ हरिशंकर त्रिपाठी, अब्दुल सलाम एडवोकेट, सत्य प्रकाश सिंह, खान अब्दुल हमीद, सुखराज चौधरी, रंजना सिंह, दीपक कुमार एस, विवेकानन्द मिश्रा सचिव एवं नर्वदेश्वर शुक्ल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।