Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेसियों ने जयन्ती पर इंदिरागांधी को किया नमन्, काले कानूनों के वापसी के फैसले पर बांटी मिठाई

बस्ती । देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने उनकी जयंती पर याद किया। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने स्व. इन्दिरा गांधी के चित्र के पर पुष्पार्चन कर उनके योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता एवं दृढ़ निश्चयों के कारण उन्हे आयरन लेडी कहा गया। उनका अदम्य साहस, सभी वर्गो में लोकप्रियता और उनकी वाकपटुता का दूसरा उदाहरण नही मिलता। कहा कि यह संयोग ही है कि गुरूनानक जयंती का प्रकाश पर्व और महारानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी की जयंती एक ही दिन पड़ती है। इनके जीवन संघर्षो, त्याग, बलिदान और विचारों से प्रेरणा लेकर ही कांग्रेस आगे बढ रही है।
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री द्वारा तीन काले कृषि कानूनों को वापस लिये जाने के निर्णय को किसानों की जीत बताते हुये पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने खुशियों को साझा किया। कहा कि यह 700 शहीद किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि इन्दिरा जी ने कभी भारत के स्वाभिमान से समझौता नही किया, वे किसी के आगे नही झुकीं। जाति, धर्म, झूठ जैसी विकृतियां उन्हे स्पर्श तक नही कर पाईं। उनके बनाये आदर्शों पर कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ रही है। पार्टी उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कि इंदिरा जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, कांग्रेस पुनः मजबूत सरकार बनायेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेमशंकर द्विवेदी, शबीहा खातून, रामभवन शुक्ल, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, भूमिधर गुप्ता, डा. वाहिद सिद्दीकी, सुरेन्द्र मिश्र, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, आदित्य त्रिपाठी, विकास वर्मा, अब्दुल हमीद खां, शकुन्तला देवी, अलीम अख्तर, गुड्डू सोनकर, अतीउल्ला सिद्दीकी, अभिषेक सिंह ‘सूर्यबंशी’, शौकत अली ‘नन्हू’ फैजू भाई, दिनेश पाल के साथ ही अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।