Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

राम सूरत अध्यक्ष, प्रभुदीन मंत्री बने

बस्ती । राम पार्षद शास्त्री इण्टर कालेज अमरौना मेहनौना के प्रबन्ध समिति की बैठक विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में पर्यवेक्षेक राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह एवं कुदरहा के खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह की देख रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ।
सर्व सम्मति से 14 नवम्बर को हुये चुनाव में राम सूरत त्रिपाठी अध्यक्ष, विभूति प्रसाद पाण्डेय उपाध्यक्ष, अनीता पाण्डेय प्रबन्धक, वृजराज शुक्ल उप प्रबन्धक, प्रभुदीन मंत्री, कुलदीप शुक्ल उप मंत्री, चन्द्रशेखर दूबे कोषाध्यक्ष, गोमती प्रसाद पाण्डेय उप कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके अतिरिक्त महेन्द्रनाथ मिश्र, अनिरूद्ध मिश्र, अनिल मिश्र, शिव कुमार शुक्ल कार्यकारिणी सदस्य चुने गये।