Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने विनय

बस्ती । समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर विनय गौड़ ‘आर्यन’ को मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया है।

विनय गौड़ ‘आर्यन’ को मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नामित किये जाने पर सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव, पूर्व कैविनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, दूधराम, जितेन्द्र चौधरी ‘नन्दू’ चन्द्रभूषण मिश्र, सिद्धेश सिन्हा, जमील अहमद, अयाज अहमद, अजीत सिंह, अजय राजभर, मो. स्वालेह, मो. अहमद ‘सज्जू’ राघवेन्द्र सिंह, मोनू यदुवंश, अभिषेक उपाध्याय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।