Monday, May 20, 2024
बस्ती मण्डल

भाषण प्रतियोगिता का होगा आयोजन

बस्ती। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आगामी दिनों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें हिस्सेदारी के लिए युवाओं से 10 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। यह जानकारी केंद्र की जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने दी। नेहरू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर प्रत्येक वर्ष देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय थीम पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराता है। उन्होंने बताया कि इस बार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की थीम पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी कराने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसमें 18 से 29 आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकेंगे। ब्लॉक स्तर पर सफल तीन युवाओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता और इसके प्रथम पुरस्कार विजेता को अगले उच्च स्तर ले जाएगा।