Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

लालगंज थाने पर योग शिविर आयोजित किया गया

बस्ती 22अक्टूबर।पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशानुसार आर्य समाज व भारत स्वाभिमान समिति बस्ती द्वारा जिले के सभी थानों में निःशुल्क योग विज्ञान शिविर का क्रम जारी है इसी कड़ी में लालगंज थाने पर योग शिविर आयोजित किया गया जिसमें योग प्रशिक्षक अदित्यनारायण व सहायक शिव श्याम के सानिध्य में थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय सहित समस्त थाना अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया | योग कराते हुए योगाचार्य आदित्य नारायण गोस्वामी ने कहा कि स्थिरता व सुखपूर्वक शरीर की विशेष स्थिति में बने रहने को महर्षि पतंजलि ने आसन कहा है। आसन तनाव रहित और अधिक समय तक सुविधा की विशेष शारीरिक अवस्था का द्योतक है आसन मांसपेशियों , जोड़ों , हृदय तंत्र प्रणाली , नाड़ियों और लसिका संबंधी प्रणाली के साथ-साथ मन मस्तिष्क को भी शांत और स्थिर रखते हैं | योगासनों का प्रभाव संतोषी वृत्ति सुस्पस्ष्टता , तनावमुक्ति और आंतरिक स्वतंत्रता और शांति में परिलक्षित होता है | योग शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि दैनिक जीवन में योग प्रणाली इस प्रकार से निर्धारित की गई है जिसमें साधारण प्रारंभिक अभ्यासों से अधिक विशिष्ट और कठिन आसनों तक पहुंचा जा सकता है स्वस्थ शरीर को क्रमिक चरणबद्ध रूप से भी सुसंगठित किया जा सकता है | प्राण विश्व की वह शक्ति है जो सृष्टि सृजन , संरक्षण और परिवर्तन करता है | यही जीवन और चेतना का मूल तत्व है | प्राणायाम शरीर में प्राण का सकारात्मक मार्गदर्शन , पौष्टिकता , शारीरिक विशेषता और रोग प्रतिरोधक शक्ति में वृद्धि करता है | उसी के साथ साथ आंतरिक शांति , तनाव हीनता व मानसिक स्पष्टता भी प्रदान करता है |
योग शिविर में उप निरीक्षक खुश मोहम्मद, विजय कुमार गौतम, शशिकान्त, महेन्द्र कुमार, श्री सूर्यभान यादव, आशुतोष कुमार शुक्ला, दिनेश चन्द्र मिश्रा, राममिलन पाण्डेय हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह, फूलचन्द यादव, जनार्दन प्रसाद, शैलेश कुमार, कांस्टेबल सत्येन्द्र गुप्ता, रामजीत सिंह, सचिन कुमार मिश्रा, अजय कुमार यादव, पंकज कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, महेश कुमार यादव आदि सम्मिलित रहे।