Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

संजय चौधरी ने सांसद खेल महाकुंभ की तैयारियों का किया निरीक्षण

बस्ती: आज जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने स्टेडियम पहुंचकर 13 नवंबर से 20 नवम्बर तक होने वाले सांसद खेल महाकुंभ की तैयारियों का बस्ती स्टेडियम में निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर संजय चौधरी ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ तैयारियां जिस तरीके से चल रही हैं। निश्चित रूप में आने वाले दिनों में एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ के रूप में इसे देखा जाएगा, इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद शुक्ला, राजेश पाल चौधरी,भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी,गिल्लम चौधरी, पवन कसौधन,ब्रह्मदेव यादव देवा, रजनीश चौधरी,अर्जुन उपाध्याय,दीपक रावत,चंदन श्रीवास्तव जी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहें। यह जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय ने दिया।