Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

प्रसपा जिलाध्यक्ष बने अजीत कुमार सिंह ‘विपिन

बस्ती । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दरलाल लोधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की अनुमति से अजीत कुमार सिंह ‘विपिन सिंह’’ को पार्टी का बस्ती जिलाध्यक्ष नामित किया है।
अजीत कुमार सिंह ‘‘विपिन सिंह’’ को पार्टी जिलाध्यक्ष नामित किये जाने पर विजय यादव, एबादुलहक खान, विपिन त्रिपाठी, बलवन्त मिश्र, डॉ. अजय पाण्डेय, सदावृक्ष तिवारी, वृजेश द्विवेदी, बब्बू सिंह, सोनू गौड़, दीपक सिंह, राहुल गौतम, लालचंद यादव, हनीफ भाई, संतराम यादव, शमीम खान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।