Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न

संतकबीरनगर।(संवाददाता) समाजवादी पार्टी के जिला इकाई की मासिक बैठक आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर में जिलाध्यक्ष गौहर अली खान की अध्यक्षता में की गई जिसका संचालन जिला महासचिव राजमन यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नए मतदाताओं का नाम जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा कि सभी नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में अधिक से अधिक संख्या में शामिल कराएं जिससे समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और माननीय श्री अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।
बैठक में पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, वरिष्ठ नेता रामदरस यादव, कोमल यादव, पवन छापड़िया, डॉ. एम. रहमान अब्बासी, अखिलेश चौधरी, पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय, जावेद अहमद, आलोक यादव सोनू, जिला उपाध्यक्ष के डी यादव, प्रदीप सिसोदिया, श्याम विश्वकर्मा, मुहम्मद अहमद, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया, जिला सचिव/जि. पं. सदस्य शैलेंद्र यादव, फारुख खान, आमिर जफर, वीरेंद्र यादव, शेषनाथ यादव, सैयद फिरोज अशरफ, अबरार आलम, वि. अ. खलीलाबाद रमेशचंद्र यादव, वि. अ. धनघटा जयराम यादव, वि. अ. मेहदावल वारिस अली अंसारी, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, महिला सभा जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, महेश गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, अविनाश कन्नौजिया, लाल जी प्रसाद, चंद्रभूषण पाण्डेय, प्र. जि.पं. सदस्य राहुल यादव बादल, वकील अहमद अंसारी, अवधेश यादव, प्रमोद पूर्वांचल, अनिल यादव, विजय यादव, पूर्व प्रमुख शिवनाथ यादव, अजीत सिंह यादव, संतोष दास, युसूफ कमाल, प्रिया पाठक, डॉ. मालती यादव, गीता देवी, चांदमती, अंशिका पाण्डेय, सोनू चौरसिया, शुभांकर गुप्ता, सचिन गुप्ता, रामभरोसे वारसी, विजय जायसवाल, मो. इसहाक अंसारी, विपिन यादव, ओमकार यादव, सजनलाल गौतम, सोनू पासवान, मौलाना मोहम्मद हुसैन, मनोहर सिंह सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।