Breaking News

मिशन 2027: बस्ती में पूर्व विधायक जय चौबे का भव्य शक्ति प्रदर्शन, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का हजारों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

बस्ती। आगामी विधानसभा चुनाव (मिशन 2027) की तैयारियों को धार देने के क्रम में खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने जनपद बस्ती के ऐतिहासिक फुटहिया चौराहे पर अपनी सांगठनिक ताकत और जनाधार का जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय हरीश द्विवेदी के आगमन पर पूर्व विधायक जय चौबे के नेतृत्व में उमड़े हजारों कार्यकर्ताओं के हुजूम ने उनका भव्य और अभूतपूर्व स्वागत किया। इस दौरान पूरा फुटहिया चौराहा ढोल-नगाड़ों की थाप, गाजे-बाजे और गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। जय चौबे ने समर्थकों संग राष्ट्रीय महामंत्री का विशाल फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से गर्मजोशी से अभिनंदन किया। फुटहिया चौराहे पर जुटी कार्यकर्ताओं की इस भारी भीड़ को पूर्वांचल की राजनीति में मिशन 2027 के लिए एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के असीम स्नेह के लिए जय चौबे व जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया, वहीं जय चौबे ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के अटूट परिश्रम के बल पर आगामी चुनावों में पार्टी ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Check Also

सीडीए एकेडमी बनकटी में द्वितीय आवधिक परीक्षा के बाद शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन, नन्हे कलाकारों ने लगाई हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी

बनकटी/बस्ती। सीडीए एकेडमी बनकटी में द्वितीय आवधिक परीक्षा के बाद शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण …