Breaking News

जेसीबी, ब्लैक थार और हाथ में गदा लेकर सचिन दूबे ने किया हरीश द्विवेदी का अनोखा स्वागत

-गोटवा बाजार में समर्थकों के साथ दिखा अनोखा अंदाज, राष्ट्रीय महामंत्री के प्रथम गृह जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के गृह जनपद बस्ती में प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में बहादुर ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष सचिन दूबे ने गोटवा बाजार में राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का अनोखे अंदाज में स्वागत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
स्वागत के दौरान सड़क के एक तरफ जेसीबी और दूसरी तरफ ब्लैक थार खड़ी दिखाई दी। वहीं, सचिन दूबे हाथ में गदा लेकर स्वागत की अगुवाई करते नजर आए। इस अनोखे स्वागत को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक भी जुटे रहे। पूरे आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश दिखाई दिया।
सचिन दूबे ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और उनके साथियों में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि “स्वागत का यह तरीका मेरे साथियों के सुझाव पर गोटवा बाजार में राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के सम्मान में किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि बस्ती के लिए यह गौरव का अवसर है कि जिले के एक नेता को भाजपा संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय महामंत्री बनना पूरे बस्ती जनपद के लिए गर्व की बात है। उनके गृह जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में गोटवा बाजार में भी स्वागत को यादगार बनाने का प्रयास किया गया।
सचिन दूबे ने कहा कि हरीश द्विवेदी ने संगठन में लंबे समय तक कार्य करते हुए बस्ती का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने से जिले के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरीश द्विवेदी के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव का लाभ भाजपा को आगे भी मिलेगा।
गोटवा बाजार में जेसीबी, ब्लैक थार और हाथ में गदा के साथ किया गया यह स्वागत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। समर्थकों ने नारे लगाकर और पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Check Also

भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा और विकास को मिली गति, पार्टी ने अवसर दिया तो बस्ती सदर की तस्वीर बदलने का करूँगी प्रयास-सुषमा चौधरी

बस्ती। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने …