Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

डॉक्टर भास्कर शर्मा बने इंटरनेशनल पीस एंबेस्डर

सिद्धार्थनगर। विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ भास्कर शर्मा एंपावर्ड ओमेंस फोरम के इंटरनेशनल पीस एंबेसडर बनाए गए हैं l फोरम संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर मनोज पुरवार जी ने मेल भेजकर यह जानकारी डॉ शर्मा को दिया है।।डेढ़ सौ से अधिक पुस्तकों के लेखक व 600 से अधिक सम्मान प्राप्त चिकित्सक डॉ भास्कर शर्मा के इंटरनेशनल पीस एंबेसडर बनाए जाने पर कुलपति प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय रांची झारखंड के प्रोफेसर डॉक्टर सुरेश अग्रवाल जी, उप प्राचार्य श्री गंगानगर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज राजस्थान के प्रणव चक्रवर्ती जी, टांटिया विश्वविद्यालय राजस्थान के अकादमिक डायरेक्टर प्रोफ़ेसर डॉक्टर प्रवीण शर्मा जी, चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर कौशिक, गया होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गया के प्राचार्य रविंद्र कुमार जी, पूर्व न्यायाधीश राज उपभोक्ता आयोग उत्तर प्रदेश के डॉक्टर चंद्रभाल श्रीवास्तव जी, सी बी यू यूनिवर्सिटी टोंगा के अंतरराष्ट्रीय डीन डॉक्टर बेगराज सिंह जी,डॉ .मधुसूदन घाणेकर विश्वास विद्यापीठ के कुलपति, हिंदी एवं संस्कृत अधिकारी राजदूतावास काठमांडू डॉक्टर रघुवीर शर्मा, हैनिमैन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज यूके लंदन के डायरेक्टर डॉक्टर शशि मोहन शर्मा, जी बि.जी. यूनिवर्सिटी अमेरिका के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर अभिराम जी, राष्ट्रीय मानवाधिकार के महासचिव डॉक्टर अनमोल तेपुरने, डॉक्टर नंदेश , डॉ अजीत शर्मा, डॉक्टर एम शर्मा, डॉ नुरुल हुदा, पुखराज मिश्रा , प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार गुप्ता, आदि लोगों ने बधाइयां दीl