Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

17 से होगा राजकीय इण्टर कालेज में रामलीला का मंचन

बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से जीआईसी मैदान में भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। 17 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली रामलीला अत्यन्त प्रेरणादायक होगी। आयोजन समिति ने रोडवेज स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता कर इससे जुड़ी जानकारियां दी।

सुभाष शुक्ल ने कहा अयोध्या की प्रसिद्ध रामलीला के कलाकारों द्वारा इसका मंचन किया जायेगा जो वर्षों से ऐसे संस्कारों में पले बढ़े हैं कि उनका अभिनय पात्रों को मंच पर जीवंत कर देता हैं।

आयोजन को सफल और भव्यता सनातन धर्म संस्था और आयोजन समिति का सहयोग मिल रहा है। उन्होने कहा सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस बात के लिये सख्त मना किया गया कि वे ऐसे किसी व्यक्ति से सहयोग कदापि नही लेंगे जो अनैतिक तरीके से धन संग्रह करते हैं।

उन्होने कहा आयोजन का उद्देश्य है कि आम जनमानस में संस्कारों का प्रवाह निरन्तर जारी रहे। भारत की मिट्टी और वातावरण में जो संस्कार रचे बसे है वही हमे वैश्वक स्तर पर सम्मान दिलाते हैं। रामलीला के माध्यम से उन्हे और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जायेगा। समाजसेवी अखिलेश दूबे, कर्नल के सी मिश्र, अखिलेश दूबे, कैलाश नाथ दूबे, बृजेश सिंह मुन्ना, हरि प्रसाद पांडेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।