Breaking News

विधायक विकास निधि से सरदार पटेल संस्थान को मिलेंगे 25 लाख, अंकुर राज तिवारी ने सीडीओ को भेजा प्रस्ताव

संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने की दिशा में विधायक अंकुर राज तिवारी ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी, संतकबीर नगर को पत्र भेजकर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के मोहल्ला पटेल नगर उर्फ कला स्थित सरदार पटेल संस्थान में बाउंड्री, गेट एवं शौचालय निर्माण के लिए विधायक विकास निधि से 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर अवमुक्त किए जाने का अनुरोध किया है। विधायक द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संस्थान में आवश्यक निर्माण कार्य के लिए 25 लाख रुपये की परियोजना प्रस्तावित है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से आग्रह किया है कि उक्त धनराशि को विधायक विकास निधि वर्ष 2026-27 से सरदार पटेल संस्थान के नामित कर अवमुक्त करने की कार्रवाई की जाए। विधायक की इस पहल से संस्थान में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और परिसर के बेहतर विकास की उम्मीद जगी है। बाउंड्रीवाल और गेट के निर्माण से संस्थान की सुरक्षा एवं व्यवस्थित स्वरूप को मजबूती मिलेगी, वहीं शौचालय निर्माण से यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विधायक का यह कदम क्षेत्रीय संस्थानों में आवश्यक नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी इस पहल को विकास कार्यों से जोड़कर देखा जा रहा है। विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा भेजे गए पत्र के बाद अब संबंधित विभाग द्वारा प्रस्ताव पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है।

Check Also

जीवीएम कान्वेंट स्कूल में “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” उत्सव एवं “टीचर्स-प्यूपिल्स डे” बड़े ही उमंग से मनाया गया

बस्ती। जी. वी. एम. कान्वेंट स्कूल में “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” उत्सव एवं “टीचर्स-प्यूपिल्स डे” बड़े ही …