Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

सोशल मीडिया पर सतर्कता से करें समाचारों की प्रस्तुति- महेश

बस्ती । सोशल मीडिया पर सामग्री प्रस्तुत करते समय सोशल मीडिया विभाग के सदस्य पूरी सतकर्ता बरतें और समाज को वहीं संदेश दिया जाय जो सत्य हो जिससे लोगों को पार्टी के नीति, कार्यक्रमों की जानकारी के साथ ही विश्वास बढे। वे चाहेें तो अन्य दलों से विकास की प्रमाणिक प्रस्तुति भी कर सकते हैं। यह विचार भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने मंगलवार को सोशल मीडिया विभाग की बैठक में व्यक्त किया।

पार्टी के साइबर योद्धाओं को 2022 विधानसभा विजय की मूल मंत्र को देते हुए महेश शुक्ल ने कहा कि सूचनाओं का अपना विश्व व्यापी प्रभाव है और नकरात्मक प्रस्तुति से बचा जाय। कहा कि भाजपा ने श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ ही तलाक की कुप्रथा से मुक्ति के लिये कानून बनाया, धारा 370 अनुच्छेद समाप्त हुआ, उत्तर प्रदेश में विकास और विश्वास का नया युग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू हुआ। इस संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सोशल मीडिया विभाग के सदस्य समर्पण भाव से कार्य करे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संह संयोजक ऋुति अग्रहरि ने विस्तार के साथ कार्यों की जानकारी दी।
सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक सुरेन्द्र चौधरी ने किये जा रहे कार्यों की तथ्यों के साथ जानकारी दिया। कहा कि सोशल मीडिया के सदस्य अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं।
इस अवसर पर शैलेष अग्रहरि, विकास मिश्र, अशोक प्रजापति, शिखर सिंह, विशाल चौधरी, पंकज दूबे, श्रीष पाल, मार्कण्डेय मिश्र, मनीष अग्रहरि, मनीष गुप्ता के साथ ही सोशल मीडिया विभाग के सदस्यों को भाजपा जिलाध्यक्ष महेश ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।