Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

स्काउट गाइड जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

बस्ती।उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था दौलत राम स्काउट भवन के सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड दलसिंगार यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ शुरू हुई,जिला स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह, जिला गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,एएसओसी सुरेश प्रसाद तिवारी,कोषाध्यक्ष विद्या धर वर्मा,सचिव डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह,जिला आडिटर डॉ. बृजेश कुमार पासवान, संयुक्त सचिव प्रगति यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट डॉ कुलदीप सिंह,जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय,डीओसी अमित कुमार शुक्ल ने अपने अपने कार्यदायित्वो से सम्बंधित व्योरा प्रस्तुत किया।
मुख्यालय कमिश्नर मुस्लिमा खातून,हरिराम वंसल,राजेश कुमार आर्य,परवीन बानो,कहकशा बानो, अनीता पाण्डेय,अमृता सिंह,अजय वर्मा,श्रवण कुमार,नेहा गुप्ता, शालिनी गुप्ता,अलका त्रिपाठी,शालू गुप्ता,प्रभात विक्रम सिंह,राजमन शर्मा,सचिन यादव,डॉ विकास भट्ट आदि मौजूद रहे।