Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

अशोक सिंह का महराजगंज में हुआ भव्य स्वागत

-समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र मिश्रा के पुत्र देवकांत मिश्र और समर्थकों ने किया स्वागत

कप्तानगंज/बस्ती,भारतीय जनता पार्टी की ओर से बस्ती जिले का चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद बस्ती प्रथम आगमन पर अशोक सिंह का जिले में जगह-जगह भाजपाइयों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जिसमें महाराजगंज कस्बे में समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र के बड़े पुत्र देव कांत मिश्र की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया।

जिसमें भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी, अनिल उपाध्याय, योगेश मिश्रा उर्फ सोनू भैया, महाराजगंज के प्रधान प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, सतीश द्विवेदी, शिवम तिवारी, पंकज सिंह, ध्रुव चंद कसौधन, विजय तिवारी, मनबढ़ चौधरी, राणा ओझा, विवेक मिश्रा, शिवम शुक्ला सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे। जोश से लबरेज भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह वर्धन में चुनाव प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि सभी वर्गों का सम्मान भाजपा में ही है और भाजपा सभी वर्गों को एक साथ लेकर चल रही है। जिससे सबका साथ सबका विकास और सबका विकास का नारा चर्रितार्थ हो रहा है।और निश्चित ही प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व मे पुनः 2022 में भाजपा की प्रचंड जीत होगी।