आइए जानते हैं पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य से आज का राशिफल
राशिफल 7 सितंबर: मेष और कन्या समेत इन राशि वालों को बना रहेगा मानसिक संताप, ये दान करें तांबे की वस्तु
संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र # ग्राम दौलतपुर मेडिकल कॉलेज रोड पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।
#पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश
सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542.7565092000
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और चंद्रमा सिंह राशि में हैं। मंगल और बुध कन्या राशि में हैं। शुक्र तुला राशि में, केतु वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में हैं। गुरु का गोचर कुंभ राशि में अभी भी बना हुआ है। गुरु और शनि वक्री हैं। बुध स्वग्रही हैं। सूर्य और शुक्र भी स्वग्रही हैं।
राशिफल-
मेष-मानसिक संताप बना रहेगा। बहुत उथल-पुथल रहेगी जीवन में। बच्चों की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। जो प्रेम में हैं उनके प्रेम को लेकर व्यक्ति बहुत उहापोह में पड़ा रहेगा। मन असंतुष्ट और अवसादित रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेगा। सूर्यदेव को जल दें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्छा रहेगा।
वृषभ-घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका स्वयं का भी रक्तचाप समस्या में आ सकता है। प्रेम ठीक है। व्यवसाय भी ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। भाई-बहन और मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। खुद के स्वास्थ्य में नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। सूर्यदेव को जल दें।
कर्क-वाणी पर नियंत्रण बहुत जरूरी है इस समय। वाणी ऐसी हो सकती है जहां जरूरत है वहां न बोलें और जहां न जरूरत हो वहां ज्यादा बोल दें। इस बात पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। सूर्यदेव को जल दें।
सिंह-उर्जा का संतुलन इस समय नहीं सही रहेगा। बहुत लो या बहुत हाई हो सकता है। प्रेम मध्यम, संतान मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेंगे। पीली वस्तु पास रखें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
कन्या-मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च को लेकर आपका मन बहुत परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। सूर्यदेव को जल दें।
तुला-ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण शक्ति बढ़ गई है आपमें। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा, व्यापार थोड़ा मध्यम दिख रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
वृश्चिक-व्यापार में कोई नई शुरुआत न करें। फंस सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट कचहरी से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। फिर भी सीने में थोड़ा विकार हो सकता है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सामान्य या मध्यम सा समय कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।
धनु-धार्मिक यात्रा संभव है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। मान-प्रतिष्ठा पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति सही है। तांबे की कोई भी वस्तु अपने पास रखें।
मकर-अभी जोखिम बना हुआ है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति आपकी अच्छी है लेकिन किसी भी तरह का जोखिम न लें। तांबे की वस्तु दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ-स्थिति सही है लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। प्रेम भी अच्छा है। गणेश जी की वंदना करें।
मीन-राजनीतिक लाभ, सरकारी तंत्र से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्यदेव को जल दें।
🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 07 – 9 – 2021
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
🔅 तिथि :
अमावस्या 06:23:21
प्रतिपदा 28:39:10
🔅 नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी 17:05:36
🔅 करण :
नाग 06:23:21
किन्स्तुघ्ना 17:34:10
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग साघ्य 26:19:55
🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:54:29
🔅 चन्द्रोदय 05:56:00
🔅 चन्द्र राशि सिंह – 22:50:06 तक
🔅 सूर्यास्त 18:27:09
🔅 चन्द्रास्त 18:57:59
🔅 ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943 प्लव
🔅 कलि सम्वत 5123
🔅 दिन काल 12:32:39
🔅 विक्रम सम्वत 2078
🔅 मास अमांत श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत भाद्रपद
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:45:44 – 12:35:54
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:25:01 – 09:15:12
🔅 कंटक 06:44:40 – 07:34:51
🔅 यमघण्ट 10:05:22 – 10:55:33
🔅 राहु काल 15:18:59 – 16:53:04
🔅 कुलिक 13:26:05 – 14:16:15
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:25:01 – 09:15:12
🔅 यमगण्ड 09:02:39 – 10:36:44
🔅 गुलिक काल 12:10:49 – 13:44:54
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश