Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

ईश्वर पर विश्वास करने से हमारे भीतर निर्भयता आती है-पंडिता रुक्मणि आर्य

बस्ती। घर घर यज्ञ और हर घर यज्ञ वर्तमान में इसलिए जरूरी है जिससे हमारे बस्ती जिले में कासगंज जैसे जानलेवा बुखार बच्चों को ना सताने पावे। आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा एक अभियान के अंतर्गत आज पाण्डेय बाज़ार बस्ती में यज्ञ के अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने बताया कि हवन सामग्री में ज्वरनाशक औषधियाँ जैसे चिरायता, गिलोय, गुग्गुल, पुनर्नवा, पीली सरसों व लौंग विशेष रूप से मिलाकर आहुतियाँ देने से जानलेवा बुखार का प्रभाव मारक क्षमता वाला नही होने पायेगा। यज्ञ कराते हुए आचार्य सुरेश जोशी ने कहा ईश्वर को सर्वव्यापक मनाने, कर्मफल दाता, न्यायकारी मान लेने से ही हम दुखों से छूट जाते हैं और हमसे कोई पाप नहीं होता क्योंकि हमें यह एहसास हो जाता है कि ईश्वर हमें हर क्षण देख, सुन व जान रहा है। पण्डिता रुक्मिणी आर्य ने प्रेरक भजनों से लोगों को बताया कि ईश्वर हमें सब ओर से घेरे हुए हैं। ईश्वर पर विश्वास करने से हमारे भीतर निर्भयता आती है। जिससे हर परिस्थिति का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में अलख निरंजन आर्य, रश्मि आर्य, कंचनलता आर्य, अदित्यनारायन गिरि, आनन्द स्वरूप आर्य, आदित्य आर्य, अर्चिता, ओंकार आर्य, राधेश्याम आर्य, बुद्धदेव, अंश आर्य, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय।