Breaking News

स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के बीच मना पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं शिक्षाविद् राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन

बस्ती: पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं शिक्षाविद् राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन बस्ती और संतकबीरनगर जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। सुबह से ही संतकबीरनगर स्थित उनके पैतृक गांव भिटहा आवास पर शुभचिंतकों, समर्थकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। पूरे दिन उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

पैतृक आवास पर शुभकामनाएं स्वीकार करने के बाद राकेश चतुर्वेदी अपनी धर्मपत्नी एवं राजन इंटरनेशनल समूह की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी के साथ बस्ती पहुंचे। यहां राजन इंटरनेशनल एकेडमी में संस्था परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जन्मदिन गीत गाए गए और सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

देर रात से ही टेलीफोन, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से शुभकामना संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया, जो पूरे दिन जारी रहा। जिले के अनेक जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, व्यापारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बस्ती पहुंचने पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उनसे भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

संतकबीरनगर स्थित उनके अन्य शिक्षण संस्थानों में भी जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने केक काटकर, पौधरोपण और मिष्ठान वितरण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी संस्थानों में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों के साथ-साथ जिले के अनेक गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

जन्मदिन पर मिले स्नेह और सम्मान के लिए राकेश चतुर्वेदी ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों, सहयोगियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सेवा का उनका संकल्प भविष्य में भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।

Check Also

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास को दिया जा रहा विशेष महत्व-शिखा चतुर्वेदी

-ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 3 जुलाई से शुरू होंगी राजन इंटरनेशनल एकेडमी की कक्षाएं बस्ती। …