Breaking News

महर्षि गुरु वशिष्ठ की तपोभूमि पर 8 दिवसीय नृत्य कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

बस्ती, 21 जून। महर्षि गुरु वशिष्ठ की तपोभूमि पर नृत्य धाम कथक अकादमी द्वारा आयोजित 8 दिवसीय नृत्य कार्यशाला का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों राणा दिनेश प्रताप सिंह, राजमाता आसमा सिंह, डॉ. विनायक जायसवाल, मास्टर सृजिता, शालिनी, श्रेया जोद्दार एवं शिति टिकादर द्वारा मां सरस्वती, गुरु वशिष्ठ जी तथा कथक गुरु पंडित अर्जुन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर राणा दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वशिष्ठ नगर जनपद की धरोहर कथक गुरु मास्टर शिव पिछले 13 वर्षों से लगातार शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें कला जगत के बड़े-बड़े मंचों पर प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मास्टर शिव की कड़ी मेहनत, धैर्य और परिश्रम का परिणाम है।
राजमाता आसमा सिंह ने कहा कि कोलकाता, मुंबई और लखनऊ से आए नृत्य गुरु मास्टर सृजिता, मास्टर शिव, शालिनी, सुकृति चंद्रा, श्रेया जोद्दार एवं शिति टिकादर द्वारा बच्चों और युवा प्रतिभागियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक, भरतनाट्यम एवं कथकली की बारीकियों, विभिन्न भाव, रस और तालों का प्रशिक्षण दिया गया तथा भारतीय शास्त्रीय नृत्य की महत्ता को भी समझाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक अभिषेक श्रीवास्तव एवं अनिल मिश्रा के निर्देशन में प्रतिभागियों के नामांकन, चयन, शीतल जल व्यवस्था तथा अभ्यास संबंधी सुविधाओं का सुचारु संचालन किया गया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों में शानवी वर्मा, आर्ची कश्यप, गौरी प्रजापति, अवि त्रिपाठी, ऐश्वर्या सिंह, संगीता उपाध्याय, ममता यादव, पिंकी एवं रजनी सहित अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों में प्रसून रंजन सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रेनू गौड़, इंद्रेश, रवि, सृष्टि मिश्रा, रितेश, आदित्य राज, शशि कश्यप, गार्गी प्रजापति, प्रियंका प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

जबरिया विवादित जमीन में नाली निर्माण रोकने की मांगः विरोध करने पर दबंगों ने पत्नी को मारा पीटाः छीन लिया मंगलसूत्र

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बडकुईयां गांव में जमीनी विवाद में मार पीट और रामवृक्ष …