Breaking News

काफी टालमटोल के बाद तरेता ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की जाँच हेतु पहुँची जाँच टीम , रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

-भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो लोकायुक्त में ले जायेंगे मामला – शिकायतकर्ता रामवृक्ष

बस्ती। काफी लेटलतीफी व ननुकर के बाद मजबूरन ग्राम पंचायत तरेता के मनरेगा भ्रष्टाचार की जाँच करने हेतु ग्राम पंचायत में जाँच टीम जाँच हेतु पहुँची । स्थानीय गहमा-गहमी कुछ बड़ा होने का संकेत कर रही है तो वहीं जाँच टीम द्वारा जानकारी सार्वजनिक न करने से ग्रामीणों व शिकायतकर्ता द्वारा गोलमाल की शंका जाहिर की जा रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बड़कुंइयाँ निवासी राम वृक्ष ने अपने ग्राम पंचायत तरेता में हुई मनरेगा भ्रष्टाचार की जाँच व कार्यवाही हेतु जिला अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था । काफी टालमटोल करने के बाद आखिर आज दिनाँक 27 मई 2026 को गाँव में जाँच टीम जाँच हेतु पहुंची । ग्रामीणों के हो – हल्ला ने असलियत बयाँ कर दिया परन्तु जाँच अधिकारियों की चुप्पी किसी बड़े गोल – माल की ओर इशारा कर रही है । गाँव में खडंजा मरम्मत के नाम पर किए गए गोलमाल पर गाँव का माहौल काफी हो – हल्ला भरा रहा मगर छोटालेबाजों ने भी अपने बचत के सारे दाँव पेंच अपनाएं । हलाँकि जनपद में मनरेगा भ्रष्टाचार में कार्यवाही का आंकड़ा काफी कम व चिन्ताजनक है फिर भी बिना जाँच रिपोर्ट सार्वजनिक हुए कुछ कहना जल्दबाजी होगा । पूरे प्रकरण पर शिकायतकर्ता रामवृक्ष पुत्र रामबहोर ने बताया कि दोषियों को बिना सजा दिलाए नहीं छोड़ेगें , मामला चाहे लोकायुक्त तक संज्ञानित करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे ।

Check Also

कोटे की दूकान को लेकर विवादः मारपीट, पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के सरैया बुजुर्ग गांव में पंचायत भवन पर कोटे की दुकान …