Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

वाहिद अली सिद्दीकी बने ऑल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष

बस्ती। रविवार को ऑल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन की ऑन लाइन बैठक में वाहिद अली सिद्दीकी को सर्व सम्मत से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बैठक में कानपुर से मो. नदीम कुरेशी, दीपक मिश्रा, शहनवाज, मो. आरिफ खान, बस्ती से मनोज कुमार पाण्डेय, राम महेश, श्यामनरायन चौधरी, हरियाणा से दीपक त्रिपाठी, इन्जमामुल हक, बिहार से रजत रंजन, गोवा से शफी अहमद हवलदार, उत्तराखण्ड से रविन्द्र सिंह चम्यिाल, राजस्थान से शिशु पाल, यूपी से दीपक मिश्र, लखनऊ से महेन्द्र सिंह, आजमगढ से मो. मुस्तफा, बहराइच से एहसान अहमद, उन्नाव से दिवाकर यादव, रामपुर से मोहम्मद जौहर अली सहित देश के अनेक हिस्सों से फार्मासिस्ट जुड़े।
ऑन लाइन बैठक में निर्णय लिया गया कि ऑल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन एक साझा मंच के रूप में कार्य करेगा और देश का राज्यवार डाटा जुटाकर फार्मासिस्टों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष वाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि अति शीघ्र राज्यवार पदाधिकारियों की घोषणा कर संघर्ष की रणनीति तंय की जायेगी और केन्द्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारों से आग्रह किया जायेगा कि फार्मासिस्टों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान किया जाय।

सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष बने महेन्द्र
बस्ती । उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार भारती ने महेन्द्र चौहान को संघ का जिलाध्यक्ष नामित किया है। इसी क्रम में सन्तोष कुमार त्रिपाठी जिला महामंत्री, जयराम यादव जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम प्रकाश चौधरी जिला उपाध्यक्ष, विश्वम्भर जिला कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं।
संघ जिलाध्यक्ष महेन्द्र चौहान ने बताया कि अति शीघ्र सफाई कर्मियों का सम्मेलन बुलाकर पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराकर कार्यकारिणी विस्तार किया जायेगा। बताया कि राज्य कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ सफाई कर्मियों के हितों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है।