Breaking News

स्व. रघुनाथ सिंह प्रमुख प्रतिनिधि की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, रामायण सिंह को सौंपी गई कमान

बनकटी, बस्ती,( वकील अहमद सिद्दीकी) शुक्रवार को ब्लॉक सभागार कक्ष में स्वर्गीय श्री रघुनाथ सिंह (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि) की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी ने किया। सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने स्व. रघुनाथ सिंह के व्यक्तित्व, उनके सामाजिक सरोकारों तथा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद किया। सभा को संबोधित करते हुए गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) महेश शुक्ला ने कहा कि स्व. रघुनाथ सिंह एक समर्पित, सरल और जनहित के लिए सदैव तत्पर रहने वाले भाजपा नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी और आम जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
पूर्व विधायक सदर दयाराम चौधरी ने कहा कि स्व. रघुनाथ सिंह एक कर्मठ, ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित भाजपा नेता थे। उन्होंने हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहकर कार्य किया। उनका निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है l पूर्व विधायक महादेवा रवि सोनकर ने कहा कि स्व. रघुनाथ सिंह एक जमीनी और जनप्रिय भाजपा नेता थे, जिन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सच्चा जनसेवक खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना कठिन है। सभी वक्ताओं ने कहा कि स्व. रघुनाथ सिंह एक सरल, मिलनसार और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए रामायण रघुनाथ सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. रघुनाथ सिंह के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र के विकास कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्ण चन्द्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह, मनमोहन तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश शुक्ला, रविचंद्र पाण्डेय, सत्यनारायण शुक्ला, जगदीश शुक्ला, योगेंद्र सिंह, सुनील पाण्डेय, आर.पी. शुक्ला, मुरलीधर शुक्ला, बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ला, बीओ अरुण कुमार, दुर्गेश शुक्ला, विवेकानंद शुक्ला, ब्रह्मानंद शुक्ला, रमेश अग्रहरि सहित समस्त प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी ने स्व. रघुनाथ सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Check Also

जीवीएम कान्वेंट स्कूल में “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” उत्सव एवं “टीचर्स-प्यूपिल्स डे” बड़े ही उमंग से मनाया गया

बस्ती। जी. वी. एम. कान्वेंट स्कूल में “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” उत्सव एवं “टीचर्स-प्यूपिल्स डे” बड़े ही …