Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

भाजयुमो के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम आगमन पर हुआ स्वागत

हर्रैया/बस्ती।(पवन कुमार मिश्रा) भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के बस्ती प्रथम आगमन पर छावनी में रोहित त्रिपाठी व विनय सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन ब्राम्हदत्त द्विवेदी प्रभा द्विवेदी महाविद्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा संगठन केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए संगठन कार्य कर रहा। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्र, आलोक सिंह, तरुण शुक्ला, आलोक त्रिपाठी, अंकित शुक्ला, राजन सिंह, विभोर वर्मा, सतिराम कनौजिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।