Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

शहर में सैकड़ो साइकिलों के साथ निकलें सपा के दिग्गज नेता सुनील सिंह, महंगाई-बेरोजगारी पर भाजपा सरकार पर बरसे सुनील सिंह

संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) बेरोजगारी, किसान कानून और अन्य कई मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर सैकड़ो साईकिल के साथ निकले सपा के दिग्गज नेता सुनील सिंह। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। सपा नेता सुनील सिंह ने कहा कि सपा के कार्यकाल में हुए काम का उद्घाटन नाम बदलकर किया जा रहा है. उन्हीं का फीता काटकर अपना पीठ थपथपाने में जुटे है भाजपाई। उन्होंने कहा कि 2022 में जनता अखिलेश की सरकार चाहती है, जनता भाजपा सरकार की जुमलेबाजी अब समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नौजवान, किसान, बेरोजगार का समर्थन मिल रहा है 2022 में सपा की सरकार बनाने से कोई रोक नही सकता।