-मेधावी छात्रों को इं. अरविन्द पाल, डॉ. अरुणा सिंह ने मिठाई खिलाकर बढाया हौसला
बस्ती। सी.बी.एस.ई. के घोषित हाई स्कूल के परीक्षा परिणामों में सीडीए एकेडमी मथौली बनकटी के छात्र अंशिका बरनवाल ने 98.8ः अंक प्राप्त कर जिला टॉप कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्रबन्धक इं. अरविन्द पाल और प्रबंध निदेशिक डॉ. अरुणा सिंह पाल ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कहा कि सीडीए एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कीर्तिमान बना रहा है। इसका श्रेय शिक्षक और छात्रों को है जो पूरे मनोयोग से निरन्तर सफलता के नये आयाम गढ रहे हैं। इं. अरविन्द पाल, डॉ. अरुणा सिंह ने बताया कि इस सत्र में रोबोटिक लैब की स्थापना के साथ ही ए.आई.तकनीक की भी शिक्षा दी जायेगी।
कक्षा 10 वीं के अन्य होनहार छात्रों में दिव्यांश श्रीवास्तव 98.4 प्रतिशत, शिवांगी कसौधन 97.4 सिंधुजा शुक्ला 97.2ः, तेजस पटेल 93.8ः, वैभव प्रजापति 93.6, सनी 92.6 अनूप शर्मा 92, हिमांशु गौतम 92ः, आभाष पाण्डेय 91.4, लक्ष्मण 91 आदि ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही विद्यालय की छात्रा अंशिका बरनवाल ने विज्ञान विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किए और वैभव प्रजापति एवं दिव्यांश श्रीवास्तव ने कंप्यूटर साइंस विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक संजय यादव , अरशद , पंकज दुबे, रेनू पाण्डेय, अमन गुप्ता, सौरभ पाण्डेय, सौरभ भट्ट, श्याम सुंदर, राघवेन्द्र त्रिपाठी, रजनीश वरुण, अभिषा पाण्डेय, सचिन अग्रहरि, राम मोहन पाल, शैलेन्द्र श्रीवास्तव आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये उनका हौसला बढाया।
BNT LIVE www.bntlive.com