Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य हुए सम्मानित

बनकटी/बस्ती।(वकील अहमद) नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानऔर क्षेत्र पंचायत सदस्यो का शनिवार को बनकटी ब्लाक सभागार मे भाजपा पदाधिकारीयो ने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मौजूद ब्लॉक के 71क्षेत्र पंचायत सदस्य व 86 ग्राम प्रधानो को भाजपा पदाधिकारीयो ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सासंद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए हमेशा दृढ़ संकप्ति हैं। इसके लिए तमाम विकास परक योजनाएं चल रही हैं।इसी क्रम में भाजपा के महादेवा विधायक रवि शोनकर व ब्लाक प्रमुख रघुनाथ सिंह ने ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग व आशीर्वाद से ही ब्लाक की अहम कुर्सी मिली है।इसके लिए मैं हमेशा आप सबका ऋणी रहूंगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता ई०अरविंद पाल ने कहा कि भरतीय जनता पार्टी हर वर्ग के लोगों का सम्मान करती हैं उन्होने ने कहा कि सरकार द्वारा जो सुविधाएं दी जाती हैं वह जाति धर्म से उपर उठकर दी जाती हैं।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विवेक कुमार,अरुण कुमार पांडेय व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला,जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य विद्या मणि सिंह, जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मदेव,सभासद डा०अनिल मौर्य,सत्य नारायणन शुक्ला, सुग्रीव पाल,मनमोहन त्रिपाठी, बाबू राम,अरविंद दूबे, रामाणन सिंह,जितेंद्र सिंह, मुरलीधर शुक्ला, राजेंद्र चौधरी, जगदम्बा,शुक्ला, जितेन्द्र यादव, अनवर हुसैन, रमेश अग्रहरि,अतुल पाल, राधेश्याम चौधरी, बब्लू दुबेआदि लोग मौजूद रहे।