Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

युग दृष्टा थे पंडित शिव हर्ष उपाध्याय: -संजय उपाध्याय

-पंडित शिव हर्ष उपाध्याय के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि: डॉ रघुवंश मणि त्रिपाठी

बस्ती। पूर्वांचल के मालवीय के नाम से सुविख्यात व शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज ,महिला पी जी कॉलेज,किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय,शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती के संस्थापक प० शिव हर्ष उपाध्याय की 41वी पुण्य तिथि पर आज शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती के प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा पर मालयार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शिक्षाविदों ,प्रबुद्धजन,व गणमान्य लोगों का जन समूह उमड़ पड़ा,उपस्थित जनों ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को शिद्दत से स्मरण व नमन किया,


इस अवसर पर पंडित शिव हर्ष उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शिव हर्ष उपाध्याय के पौत्र व किसान शिक्षा समिति बस्ती के मंत्री संजय उपाध्याय ने कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय ऐसे महान व्यक्तित्व थे जो सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे,आजीवन गांधीवादी मूल्यों पर शैक्षिक उन्नयन में आदर्श मानदंडों और ईमानदारी को प्राथमिकता दिए ।
शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती के प्राचार्य व शिक्षाविद् डॉ रघुवंश मणि त्रिपाठी ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्री उपाध्याय जी द्वारा स्थापित शिक्षक संस्थाओं की प्रगति व विकस ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी, उपाध्याय जी द्वारा स्थापित सभी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक ,कर्मचारी,शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करके पंडित शिव हर्ष के सपनों को साकार करे,
महिला पी जी कॉलेज बस्ती की प्राचार्या डॉ सीमा सिंह ने पंडित शिव हर्ष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय ने स्त्री और पुरुषों की शिक्षा पर बराबर ध्यान दिए,उनका शैक्षिक उन्नयन का यह प्रयास समाज के लिए आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है ।
किसान।शिक्षा समिति के संयुक्त मंत्री व समाजसेवी नरेंद्र भाटिया ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी पंडित शिव हर्ष उपाध्याय जी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया,
शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने पंडित।शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करके उपाध्याय जी ने समाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किया जो सामाजिक विकास में मील का पत्थर कोई हो रहा हैं।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन हिन्दी भाषा के विद्वान व कुशल वक्ता डॉ पी एन द्विवेदी ने किया ।
इस अवसर पर रमाकांत उपाध्याय,प्रेम शंकर उपाध्याय, डॉ अभिनव उपाध्याय,पुनीत उपाध्याय,
गोपाल जी गाडियां, डॉ राजदेव मिश्रा, डॉ प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ गोपाल जी कुशवाहा, डॉ विश्वनाथ पांडेय,डॉ शिवेन्द्र पांडेय, डॉ राजेश सिंह, डॉ धर्मेन्द्र सिंह, डॉ विजय शुक्ल, डॉ सुहासिनी सिंह,लेफ्टिनेंट जितेन्द्र शाही,समाजशास्त्री डॉ रघुवर पांडेय, सी एल यादव,धर्मदेव पांडेय,उपेन्द्र शुक्ला,सच्चिदानंद शुक्ला,ओंकार गिरी,कृष्ण कुमार मिश्रा,प्रेम मिश्रा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय,मंत्री गिरिजा नंद राव,ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर।भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया,