Breaking News

एम.आर.एकेडमी में वार्षिकोत्सव के साथ परीक्षाफल का वितरण

बस्ती। महरीखांवा स्थित एम.आर.एकेडमी का वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल का वितरण सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने के साथ सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि सी.पी. मिश्रा ने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करना सबसे चुनौतीपूर्ण है। शिक्षक जिस प्रकार से छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं उसी का परिणाम है कि एम. आर.एकेडमी छात्रों और अभिभावकों का भरोसा जीतने में सफल है।
प्रबंधक मनोज सिंह ने कहा कि एकेडमी में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर है। एक वर्ष के भीतर एकेडमी ने नये कीर्तिमान गढे है। अभिभावक और छात्रों की संतुष्टि, बेहतर शिक्षा, और बेहतर शैक्षणिक वातावरण हमारा ध्येय है। छात्रों को यहां खेल-खेल में शिक्षित करने पर जोर है। इसी से छात्रों का यहां मन लगता है। प्रधानाचार्य रूबी सिंह ने कहा कि शिक्षक प्रत्येक छात्र पर पूरा ध्यान देता है। इसी का परिणाम है कि एक वर्ष के भीतर बेहतर शैक्षणिक वातावरण सृजित हुआ है।
वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल का वितरण अवसर पर मुख्य रूप से सरिता, काजल, रैना, अदिति, आयशा, शानिया के साथ विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Check Also

बनकटी ब्लॉक परिसर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

बनकटी बस्ती( वकील अहमद सिद्दीकी ) बनकटी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी के निर्देशानुसार …