Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

होपवेल हॉस्पिटल आने वाले दिनों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा के लिए मील का पत्थर साबित होगा-श्रीराम चौहान

बस्ती। मालवीय रोड पर होपवेल हॉस्पिटल का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राम चौहान ने करते हुए कहा की यह अस्पताल आने वाले दिनों में उचित दर और गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होने की बधाई दी।

उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक महादेवा रवि सोनकर, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला , नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी , दयाशंकर मिश्रा, सुशील सिंह, रामनगर के ब्लाक प्रमुख यशकांत सिंह, गौर के ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर शुक्ला, बस्ती सदर ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव , प्रत्युष विक्रम सिंह, अखंड प्रताप सिंह,अजय सिंह गौतम, गिरीश पांडे मनमोहन त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, नितेश शर्मा, पप्पू शुक्ला, अष्ठभुज शुक्ला, अभिषेक पाल , गोपेश्वर त्रिपाठी, विवेकानंद मिश्रा दिनेश पाल, आकाश शुक्ला प्रभाकर मणि त्रिपाठी, डॉक्टर नवीन श्रीवास्तव, डॉ अनिल श्रीवास्तव, डॉक्टर एमपी सिंह, डॉ दीपक श्रीवास्तव , डॉ डीके गुप्ता, शैलेश चौधरी, जे पी त्रिपाठी , राजेश मिश्रा, मुकेश खंडेलवाल , अशोक शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, देव श्रीवास्तव, धीरज सरीन, अरविंद चौधरी, विकास चौधरी, कुलविंदर मजहबी, प्रभु ज्योत सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, रमन पांडे, गुड्डू सिंह, नंदकिशोर गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हॉस्पिटल के चेयरमैन अनूप खरे ,डायरेक्टर रत्नाकर श्रीवास्तव ,दिव्यांशु खरे ने डा एस प्रकाश, डॉ एस मिश्रा, डॉ अनिता कुशवाहा, डॉक्टर लवकुश पटेल , डॉ अनुराग उपाध्याय , डॉक्टर एमपी सिंह,डॉ आशुतोष चौधरी, डॉ एस मौर्य को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राम चौहान ने होपेवेल हॉस्पिटल के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं हॉस्पिटल की शुरुआत करने के लिए हॉस्पिटल के चेयरमैन अनूप खरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने होपेवेल हॉस्पिटल की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
हॉस्पिटल के चेयरमैन अनूप खरे ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।