Sunday, June 2, 2024
बस्ती मण्डल

टकटकवा रिंगबाध लाल निशान छूने को बेताब सरयू।दहशत में ग्रामीण

दुबौलिया/बस्ती।सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ रहा है।केन्द्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार सरयू खतरे के निशान 92.730से 3सेंटीमीटर नीचे 92.700पर बह रही है।कटरिया चांदपुर तटबंध पर पानी का दबाव बढ गया है।इसी तटबंध के कटरिया स्थित ठोकर न.1पर दबाव बरकरार है। स्थिति नियंत्रण में है।गौरा सैफाबाद तटबंध पर कल बैठे हुए तटबंध के बोल्डर पिचिंग के स्थान पर बाढखंड ने मिट्टी की ब़ोरियो से स्थिति को नियत्रंण मे कर ली है।लेकिन उसके अगल बगल बोल्डर पिचिंग फिर बैठ रहा है।टकटकवा रिंगबाध पर खतरा बरकरार है।सुविकाबाबू गांव बाढ के पानी से एक फिर घिरने लगा है।वहां के ग्रामीण की दिनचर्या एक बार फिर नाव के सहारे शुरू कर दिया है।विशुनदापुर की अनुसूचित बस्ती ,आशिंक टेढवा व अशोकपुर ग्राम पंचायत के कुछ मजरे के तरफ पानी धीरे धीरे बढने लगा है।वही रामजानकी मार्ग और तटबंध के बीच स्थित गांव में रहने वाले पशुपालकों को चारा लाने के लिए नाव से नदी के उसपार जाना पड रहा है।दूसरी बार सरयू मे उफान आने से चारे का संकट बढ गया है।कटरिया चांदपुर तटबंध के अवर अभियंता संजय यादव ने बताया कि जलस्तर बढ रहा है।तटबंध पर स्थिति नियत्रंण मे है।खतरे की कोई बात नही है।