Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

जल संरक्षण केवल अपने ही नहीं बल्कि पूरी सृष्टि की सुरक्षा के लिए आवश्यक है-देवव्रत आर्य

बस्ती। आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती द्वारा कोरोना मुक्ति अभियान के अंतर्गत जगह जगह कोरोना मुक्ति यज्ञ का आयोजन कर लोगों को भूजल संरक्षण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने जानकारी दी कि प्रयास है कि शहर के हर वार्डों में कोरोना मुक्ति यज्ञ का आयोजन किया जाय इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा से चर्चा की गई है। आशा है कि प्रत्येक वार्ड मेम्बर के सहयोग से इसे सम्पन्न किया जाएगा। इसी कड़ी में आज का यज्ञ संजय कालोनी बस्ती में नरेन्द्र सिंह के अगुवाई में सम्पन्न हुआ। यज्ञ में आहुतियाँ दिलाते हुए आचार्य देवव्रत आर्य ने बताया कि एक एक बूंद जल का महत्व समझकर जल की बचत करनी चाहिए। जल संरक्षण केवल अपने ही नहीं बल्कि पूरी सृष्टि की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण कुमार सिंह, प्रांजल पाल, श्रीमती कामिनी सिंह, रवि सिंह, कृतिका सिंह आदि ने जन जागरण में सहयोग किया
गरुण ध्वज पाण्डेय।