Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

जल हमारे जीवन का आधार है इसका संरक्षण नही किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है-गरुण ध्वज पाण्डेय

बस्ती ।आर्य समाज द्वारा चलाये जा रहे कोरोना मुक्ति यज्ञ अभियान के अंतर्गत यज्ञ के साथ साथ 22 जुलाई तक आमजनमानस को भूमिगत जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने कहा कि जहाँ मीठे जल की किल्लत नहीं है वहाँ लोग इसका दुरुपयोग करने लगते है जिससे जलस्तर घटता जा रहा है। इसके लिए लोगों का जागरूक होना अनिवार्य है। आज अभियान के अंतर्गत ग्राम भरवलिया में अरविन्द श्रीवास्तव के नेतृत्व में यज्ञ कराते हुए योग शिक्षक गरुण ध्वज पाण्डेय ने कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है। यदि समय से हम इसको बचाने के लिए जागरूक नहीं होंगे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। यज्ञ के अन्त में सबको जल संरक्षण का संकल्प दिलाया और बताया कि 17 जुलाई को अजय मद्धेशिया के नेतृत्व में सुर्तीहट्टा मुहल्ले में यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अलख निरंजन आर्य, ओंकार आर्य, मोहित पाण्डेय, योगेश दुआ, लालचंद, मंतराम यादव, लवकुश यादव, अखिलेश गौड़, राजदेव, अजय यादव, जवाहर सिंह, सहित अनेक लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।