Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

मुख्यमंत्री सामूहिकता विवाह 219 जोडो का विवाह संपन्न

संत कबीर नगर ।(कालिन्दी मिश्रा) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के कुशल निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्रा के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित शगुन मैरेज हाल (मुखलिसपुर रोड, प्रभा देवी महाविद्यालय के बगल) में 219 जोड़ो का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। मुख्य प्रवेश द्वारा पर कोरोना जांच टीम द्वारा प्रत्येक आगंतुकों का थर्मल स्कैनिग एवं एंटीजन टेस्ट करते हुये आवश्यकतानुसार मास्क भी वितरित किया गया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक विवाह कराने हेतु बनाई गयी चाक-चैबन्द व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र, जिला समाज कल्याण् अधिकारी सतीश कुमार एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने बताया कि यह योजना मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीब लडकियों की शादी के लिये सबसे अच्छी पहल है और अब कोई भी गरीब परिवार अपने लड़की की शादी को लेकर खुद पर बोझ नही महसूस करेगा क्योकि इसमें शादी का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार उठाती है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पधारे सभी घरातियों, बरातियों एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलो को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया।
आज सम्पन्न इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के कुल 219 जोड़ो का जिसमें 199 जोड़ों का हिन्दु धर्म की परम्परा एवं धार्मिक रीति रिवाज के साथ गायत्री परिवार के विद्वान आचार्यो/पंडितों के द्वारा सम्पन्न कराया गया तथा 20 जोड़े का मुस्लिम धर्म की परम्परा के अनुसार मौलवी/काजी द्वारा निकाह कराया गया। मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उपहार स्वरूप लड़की के खातें में 35 हजार धनराशि सहित पायल, विछिया, वर्तन सेट, मोबाइल फोन, वर वधू को कपड़ा, अटैची इत्यादि के अलावा वन विभाग द्वारा एक-एक आम का पौधा भी दिया गया। उल्लेखनीय है कि इसमें प्रति जोड़ो पर प्रदेश सरकार द्वारा 51 हजार रूपये खर्च करने की व्यवस्था की गयी है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान जनपद के समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार सहित जनपद के सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।