Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान तेज

बस्ती। आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर चलाये जा रहे यूपी जोड़ो अभियान के तहत जनपद के विधानसभा क्षेत्रों में सघन सदस्यता कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। 8 जुलाई से एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बस्ती सदर, महादेवा और रूधौली विधानसभा क्षेत्रों से कुल मिलाकर 5 हाजर नये सदस्य बनाये गये हैं।

जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जगह जगह स्टाल लगाकर और गावों का भ्रमण कर लोगों को केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां बताते हुये उन्हे पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं। जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने कहा जहां भी सदस्यता के लिये स्टाल लग रहे हैं वहां जनता खुद ही सदस्य बनने को आतुर है। इससे ऐसा लगता है कि एक महीने पूरा होने से महले ही 25 हजार नये सदस्यों का लक्ष्य पूरा हो जायेगा।

बस्ती, गोरखपुर के सदस्यता प्रभारी डा. प्रशान्त वर्मा ने शहरी क्षेत्र के कम्पनी बाग में लगाये स्टाल पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्सावर्धन व नये सदस्यों का स्वागत किया। उन्होने कहा प्रदेश में एक करोड़ नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य है। अभियान की गति बता रही है कि समय से पहले ही ये लक्ष्य पूरा हो जायेगा। उनके साथ विवेक वर्मा, अमेरश भी मौजूद थे। सदस्यता अभियान में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदश उपाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आनंद राजपाल, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, रामनाथ गौतम, चंदन तिवारी, पीसी पाण्डेय, उमेश शर्मा, युवा विंग के अध्यक्ष परविन्द चौधरी निरन्तर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।