Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

आर्य समाज बस्ती अपने कोरोना मुक्ति यज्ञ में सम सामयिक विषयों पर जनता को जागरूक भी करेगा-ओमप्रकाश आर्य

बस्ती। जिले में कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही संक्रमितों के सुधार में भी तेजी आई है। अब आर्य समाज बस्ती अपने कोरोना मुक्ति यज्ञ में सम सामयिक विषयों पर जनता को जागरूक भी करेगा। यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने कहा कि दुनिया में बढ़ती हुई जनसंख्या पूरे विश्व की सरकारों के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसका नियंत्रण हमारे हाथ मे है सरकार नियम बनाकर भी बहुत ज्यादा नहीं कर सकती। इसके लिए जन जन को जागरूक होना पड़ेगा। आज आचार्य देवव्रत आर्य के सानिध्य में राजा बाजार व रेहरवा संजय कालोनी बस्ती में दो स्थानों पर यज्ञ सम्पन्न कराया गया। यज्ञ कराते हुए अचार्य देवव्रत ने कहा कि यज्ञ पर्यावरण शुद्धि का सबसे बड़ा स्रोत तो है पर जनसंख्या वृद्धि से पर्यावरण असंतुलन की स्थिति पैदा होगी जो पूरे विश्व के लिए घातक है। यजमान अलखनिरंजन आर्य ने कहा कि यज्ञ में प्रयुक्त औषधियाँ जीवन को निरोगी बनाती हैं। हमे एकजुट होकर इसे अपने जीवन का अंग बनाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीषा जायसवाल, शशि जायसवाल, दुर्गेश नंदिनी जायसवाल, शैल जायसवाल, महेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, सूर्यकला, चंद्रकला, स्वाति जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।