Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

प्रधान संघ कुदरहा के चुनाव में धर्मेन्द्र चौधरी अध्यक्ष, सदरुद्दीन बने कोषाध्यक्ष

कुदरहा, बस्ती। नगर पंचायत गायघाट स्थित एक मैरिज हाल में कुदरहा ब्लॉक के प्रधानों की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मिति से ग्राम पंचायत बिशेनपुर के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार चौधरी को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रधान संघ के अध्यक्ष को प्रधानों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

शनिवार को प्रधान संघ के अध्यक्ष को चुनने के लिए आयोजित बैठक में ब्लॉक के 75 प्रधान में से 65 ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।सभी उपस्थित प्रधानों ने सर्वसम्मति से प्रधान संघ का अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष अजय पाल व गीता वर्मा, कोषाध्यक्ष सदरूद्दीन अंसारी सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया।

नवनिर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम प्रधानों को गांव में विकास कार्यों सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक अधिकार मिला हुआ है। यदि उनके हितों पर चोट होती है। तो उनकी रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान चौरसिया, विष्णु दत्त शुक्ला, रामप्रकाश यादव, ओमकार चौधरी, इंद्र कुमार चौधरी, रमेश चौधरी, जय सिंह, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, पवन कुमार, राम दौड़ गुप्ता, मनोज यादव, उमेश, बृजेश चौधरी, सुनील कुमार, श्यामवीर यादव सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।