Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

दुबौलिया मे नामांकन को लेकर जमकर बवाल

दुबौलिया/बस्ती। बृहस्पतिवार को प्रमुख पद नामांकन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष मे जमकर बवाल हुआ। दोनो पक्षो मे एक दर्जन से अधिक राऊड फायर भी हुआ। जिससे दो लोगो के घायल हुए भी हो गये। वही दो दर्जन गाडीयो मे जमकर थोडफोड हुई।
ग्यारह बजे के करीब जैसे ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई भाजपा समर्थित उम्मीदवार विनय सिंह सोनू ने नामांकन किया। तभी ब्लॉक मुख्यालय के सामने रामजानकी मार्ग पर प्रमुख पद प्रत्याशी गीता यादव अपने सैकडो समर्थको के साथ नामांकन के लिए जा रही थी की दोनो पक्षो के समर्थक आमने सामने हो गये। नोकझोंक के साथ जमकर लाठी डंडे, ईट पत्थर चलने लगे। वही मौके पर खडी पुलिस आसहया नजर आई। रामजानकी मार्ग पर डटे रहे। इसी बीच भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान बक्स सिंह अपनी पत्नी सरोज के नामांकन के लिए पहुच गये। इन के साथ भी जमकर बवाल हुआ। इन की भी गाडी को तोड दिया गया।

सड़क पर बवाल के दौरान दोनो समर्थको मे एक राऊड से अधिक फायरिंग भी हुई। जिससे बाईस वर्षिय श्याम सुंदर निवासी एकडेगवा एंव सागर निवासी नटवाजोत गोली लगने से घायल हो गये। जिन का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है। उपद्रव की सूचना पर कप्तानगंज, नगर , हर्रैया की पुलिस भी पहुच गई और रामजानकी मार्ग से समर्थको को हटवाया। दुबौलिया ब्लाक पर बवाल की सूचना पर डीएम सौम्या अग्रवाल एंव एसपी आशीष श्रीवास्तव, एडीएम अभय कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र कुमार चौधरी,तहसीलदार चन्द्रभूषण प्रताप , नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच कर घटना का जायज लिया। और प्रमुख पद प्रत्याशी गीता यादव और सरोज सिंह का नामांकन दाखिल करवाया।
वही भाजपा समर्थित विनय सिंह सोनू के आधा दर्जन लोग भी घायल बताये जा रहे है।