आइये जानते है पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य से आज का राशिफल
राशिफल 4 जुलाई : बुध और राहु वृष राशि में, मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, तुला राशि वाले रहें सावधान, जानें सभी राशियों का हाल
संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र # ग्राम दौलतपुर मेडिकल कॉलेज रोड पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।
#पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश
सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542.7565092000
ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मेष राशि में हैं। बुध और राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य मिथुन राशि में हैं। शुक्र और मंगल कर्क राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में शनि, कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है।
राशिफल-
मेष-जीवन प्रसन्नतापूर्वक चलेगा। प्रेम और संतान का साथ होगा। व्यवसायिक गतिविधि में आप आगे बढ़ेंगे। सूर्यदेव को जल दें।
वृष-मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय से परेशान रहेगा। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा मिल सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे लेकिन थोड़ा इन दिनों खर्चों से भी परेशान रहेंगे।
मिथुन-आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शारीरिक थोड़ी निस्तेजता के शिकार होंगे। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। मां काली का स्मरण करते रहें।
कर्क-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय का संकेत है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम और व्यापार दोनों थोड़ा मध्यम गति से आगे बढ़ेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें।
सिंह-भाग्यवश कुछ काम बनेगा। यात्रा में लाभ होगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी थोड़ा मध्यम समय चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। शनिदेव का स्मरण करें।
तुला-रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्भव है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम है। शनिदेव का स्मरण करते रहें।
वृश्चिक-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। भगवान विष्णु का स्मरण करते रहें।
धनु-विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
मकर-गृह कलह के शिकार हो सकते हैं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रक्तचाप अनियमित हो सकता है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। प्रेम बढ़िया, व्यापार बहुत अच्छा है। मां काली की अराधना करें।
कुंभ-व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। यदि आपने कुछ सोच रखा है तो उसे लागू करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम थोड़ा मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। भगवान गणेश की अराधना करें।
मीन-रुपए-पैसे का आगमन बना रहेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। वाणी अनियंत्रित होने से बचें। अभी निवेश से भी बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापार भी ठीक चल रहा है। भगवान शिव की अराधना करे।
🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 04 – 7 – 2021
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
🔅 तिथि दशमी 19:58:05
🔅 नक्षत्र अश्विनी 09:05:46
🔅 करण :
वणिज 06:43:25
विष्टि 19:58:05
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग सुकर्मा 12:22:06
🔅 वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:23:07
🔅 चन्द्रोदय 25:45:59
🔅 चन्द्र राशि मेष
🔅 सूर्यास्त 19:11:01
🔅 चन्द्रास्त 14:20:59
🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943 प्लव
🔅 कलि सम्वत 5123
🔅 दिन काल 13:47:53
🔅 विक्रम सम्वत 2078
🔅 मास अमांत ज्येष्ठ
🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:49:28 – 12:44:40
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 17:20:37 – 18:15:49
🔅 कंटक 09:59:05 – 10:54:17
🔅 यमघण्ट 13:39:51 – 14:35:03
🔅 राहु काल 17:27:31 – 19:11:00
🔅 कुलिक 17:20:37 – 18:15:49
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:49:28 – 12:44:40
🔅 यमगण्ड 12:17:04 – 14:00:33
🔅 गुलिक काल 15:44:02 – 17:27:31
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश