Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी बलराम यादव ने मनाया धूमधाम से जन्मदिन

संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया केक काटकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। वही समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलिराम यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन अपने समर्थकों के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ सपा के सभी पदाधिकारी और सपा कार्यकर्ताओं के साथ बलिराम यादव ने केक काटकर समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और अपने शुभचिंतकों को बधाई दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलिराम यादव ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ संत कबीर नगर जिले में मनाया गया है वही जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान साइकिल पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजई बनाकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। वही बलराम यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सभी जिला पंचायत सदस्यों से अपील की है कि आने वाले 3 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में उनका समर्थन करते हुए उनके हाथों को मजबूत करें बलराम यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद वह जिले का सर्वांगीण विकास करने का संपूर्ण प्रयास करेंगे।