Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर किया मिष्ठान्न का वितरण

बस्ती । समाजवादी पार्टी अनुसूचित जन जाति जिलाध्यक्ष अमित गौड़ के संयोजन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्म दिन सादगी के साथ मनाया गया। लोहिया मार्केट स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद लोगों में मिठाईयां बांटकर कार्यकर्ताओं ने जन्म दिन की खुशियों को साझा किया। अमित गौड ने कहा कि अखिलेश जी से समाज के सभी वर्गों को उम्मीद है। संकट काल में भी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने लोगांे की हर संभव मदद किया। लोगों ने अखिलेश यादव के सुदीर्घ जीवन की कामना किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हनुमान प्रसाद गौड़, गिरजाशंकर, गौड़, दिलीप, भोला, अमन, अर्जुन चौधरी के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।