Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

सरोज सिंह बनीं स्काउट गाइड की आजीवन सदस्य-डॉ. हरेन्द्र सिंह

बस्ती।सरोज सिंह बनीं उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड दौलतराम स्काउट भवन बस्ती और उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ की आजीवन सदस्य,यह जानकारी जिला सचिव डॉ. हरेन्द्र सिंह ने देते हुए कहा कि स्काउटिंग एक मिशन है,यह जीवन जीने की कला सिखाता है,उल्लेखनीय है कि प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार की पहल पर आजीवन सदस्य बनाये जा रहें हैं।
जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय ने बताया कि श्रीमती सरोज सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय डारीडीहा विकास क्षेत्र बस्ती सदर की प्रधानाध्यापिका हैं,इन्होने हमारे अनुरोध पर आजीवन सदस्य बनना स्वीकार किया है, इसके लिये संस्था आभार ज्ञापित करती है।प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार,संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी,उप शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्र,जिला विद्यालय निरीक्षक दलसिंगार यादव,स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह,गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,जिला सचिव डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह,जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा,सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सुरेश प्रसाद तिवारी,जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह,जिला संगठन कमिश्नर अमित शुक्ल,जिला संस्था के विधि सलाहकार एडवोकेट प्रभाकर मिश्रा,एडवोकेट विजय सिंह,राम सुधाकर पाण्डेय,आजीवन सदस्य संजय द्विवेदी,आशीष श्रीवास्तव,मेहताब आलम सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।