Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेस सेवा दल की बैठक सम्पन्न,बबिता शुक्ला ने लिया कांग्रेस की सदस्यता

बस्ती।कांग्रेस सेवा दल की महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी मौजूद रहे ।बैठक में मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव, संगठन की मजबूती ,बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने से संबंधित कई मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई ।बैठक को संबोधित करते हुए सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के क्रियाकलापों से असंतुष्ट है महंगाई चरम पर है युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है मध्यमवर्ग पूरी तरह से परेशान है अब लोगों को जीवन जापान करने के लिए ही संघर्ष करना पड़ रहा है भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। बैठक में बस्ती जिले से कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नोमान अहमद ने वरिष्ठ समाजसेवी बबीता शुक्ला को पार्टी की सदस्यता दिलाया नोमान अहमद ने कहा की आने वाले समय में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे ।क्योंकि भारतीय जनता पार्टी से सभी लोगों का मोह भंग हो चुका है आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और अपने बूते पर प्रदेश में सरकार बनाएगी।