Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

यज्ञ समस्त प्राणियों के लिए विश्व का सबसे प्राचीन सैनिटाइजर है-राधेश्याम आर्य

बस्ती। आर्य समाज नई बाजार बस्ती के तत्वावधान में चल रहे *घर घर यज्ञ हर घर यज्ञ* अभियान में औषधीय सामग्री से यज्ञ कराने के साथ साथ अब लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए भी जागरूक किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने कहा कि इस समय लोगों काफी लापरवाह हो गये हैं पर अभी पूरी सावधानी की आवश्यकता है। अनीशा मिश्रा के नेतृत्व में बारी टोला बस्ती में हो रहे इस यज्ञ में मुहल्ले के लोगों ने आगे बढ़कर आहुतियाँ दीं
यज्ञ कराते हुए राधेश्याम आर्य व आदित्यनारायण गिरि ने बताया कि मास्क, हैंडवाश व सैनिटाइजर का प्रयोग तो करना जरूरी है ही पर उससे भी जरूरी है वैक्सीन लगवाना इससे ना केवल सरकार की सहायता होगी बल्कि कोरोना महामारी से अपना जीवन सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। यज्ञ, योग आयुर्वेद का प्रयोग करते हुए वैक्सीन लगवाने में शीघ्रता करनी है। पढ़ने वाले बच्चों के माता पिता को यह वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए। यज्ञ विश्व का सबसे प्राचीन सैनिटाइजर है यह समस्त प्राणियों के प्राणों का शोधन करता है जिससे प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। इस अवसर पर सर्वेश्वर त्रिपाठी, रेखा त्रिपाठी, तूलिका त्रिपाठी, अमित तिवारी, अंश, कोमल, आर्यन, प्रियांशु, चक्रधर त्रिपाठी, पूनम त्रिपाठी, शिवेश, शुभम् त्रिपाठी, बालकृष्ण त्रिपाठी, उर्मिला त्रिपाठी, आरव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने आहुतियां दीं ।