Wednesday, June 26, 2024
उत्तर प्रदेश

बेजुबानों की सेवा कर निभा रहे इंसानियत का फर्ज

ग़ाज़ियाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एम एम एच कॉलेज गाजियाबाद के स्वयंसेवकों द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहार में निरंतर सेवा कार्य जारी है, स्वयंसेवकों द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के साथ बेजुबानों, लावारिस पशुओं एवं जानवरों को भी भोजन खिलाया जा रहा है। स्वयंसेवकों का मानना है कि हमारे आस पास ऐसे बहुत से पशु थे, जिन्हें इस महामारी में ठीक से भोजन प्राप्त नही हो पा रहा था। लेकिन अब हम खुद भोजन ग्रहण करने से पहले कुछ हिस्सा उन बेजुबानों के लिए अवश्य निकालते हैं और उन्हें खिलाते हैं। रूपम वर्मा, वरूण तोमर, आदित्य तिवारी, निशा सिंह, आदर्श शर्मा, तान्या, हिमांशी त्यागी और कई अन्य स्वयंसेवक पशुओं और चिड़ियों को पेय जल भी उपलब्ध करा रहें हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ गौतम बैनर्जी ने कहा कि किसी व्यक्ति को जब भूख लगती है तो वह मेहनत कर या किसी से कहकर, भोजन मांगकर अपना पेट भर सकता है। लेकिन पशु ऐसा नही कर पाते है। कार्यक्रम अधिकारी आरती सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयसेवक पूरे ग़ाज़ियाबाद में हैं और वह हर स्थान पर सभी की मदद के लिए हर संभव प्रयास करते रहते हैं। पशुओं को भोजन भी हमारे इसी प्रयास का एक हिस्सा है जिसके लिए हम सभी को आगे आना चाहिए और अपने आस पास के सभी पशुओं को भोजन अवश्य देना चाहिए, यही मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। कार्यक्रम अधिकारी डा अनुपमा गौड़ और डा संजीत प्रताप सिंह के अनुसार यही समय है जब हम इनकी सेवा कर इंसानियत का फर्ज निभा सकते हैं। सभी को पशु-पक्षियों का खयाल रखना चाहिए।